राम चरण की 'गेम चेंजर' का एडवांस बुकिंग में बुरा हाल, बॉक्‍स ऑफिस पर 'फतेह' से टक्‍कर, जानिए कितनी होगी कमाई

राम चरण की 'गेम चेंजर' का एडवांस बुकिंग में बुरा हाल, बॉक्‍स ऑफिस पर 'फतेह' से टक्‍कर, जानिए कितनी होगी कमाई
राम चरण और कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' शुक्रवार, 10 जनवरी को पैन इंडिया रिलीज हो रही है। मूल रूप से तेलुगू में बनी यह पॉलिटिकल-एक्‍शन फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सोनू सूद की 'फतेह' से टकरा रही है। फिल्‍म के ट्रेलर और गानों को ठीक-ठाक रेस्‍पॉन्‍स मिला है। लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़े खुश करने वाले नहीं हैं। फिल्‍म की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। लेकिन प्री-सेल्‍स बुकिंग की खराब हालत देखकर लग रहा है कि यह 11 साल पहले आई राम चरण की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'जंजीर' से कम ओपनिंग करने वाली है।
Advertisement