सपना चौधरी संग हिट सिंगर रहे राजू पंजाबी का निधन, पीछे छोड़ गए हैं तीन मासूम बेटियां
Updated on
22-08-2023 01:55 PM
हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी अब नहीं रहे। उनके निधन की खबर से इस वक्त उन्हें चाहने वालों और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सपना चौधरी के साथ राजू पंजाबी की हिट जोड़ी अब टूट गई है। राजू पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि आज मंगलवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए।
इस वक्त हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है और सिंगर का परिवार भी इस खबर से बुरी तरह टूट गया है। इंडस्ट्री में उनके साथ काम कर चुके कई कलाकारों ने इसे अपना पर्सनल लॉस कहा है, जिसमें प्रदीप बुरा और पूजा हुड्डा आदि शामिल हैं। राजू पंजाबी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और एक निजी अस्पताल में नका ट्रीटमेंट भी चल रहा था। कहा जा रहा है कि राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में ही होना है।
जॉन्डिस से पीड़ित थे राजू पंजाबी
राजू पंजाबी महज 40 साल के थे। राजू को जॉन्डिस (पीलिया) हुआ था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटलाइज किया गया था। हालांकि इलाज के दौरान उनकी तबीयत सुधरी भी और उन्हें वहां से छुट्टी भी दे दी गई। लेकिन फिर अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें दोबारा एडमिट कराया गया।
'सॉलिड बॉडी', 'सैंडल', 'तू चीज लाजवाब' जैसे फेमस सॉन्ग के बादशाह
हिसार के आजादनगर में रह रहे थे राजू और इस खबर के बाद से उनके घर लोगों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजू पंजाबी शादीशुदा हैं और उन्हें तीन बेटियां हैं। राजू हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना-पहचाना चेहरा थे। उनके पॉप्युलर गानों में 'सॉलिड बॉडी', 'सैंडल', 'तू चीज लाजवाब', 'देसी- देसी' जैसे गाने शामिल हैं।
सपना चौधरी संग खूब जमती थी इनकी जोड़ी
राजू पंजाबी के कई गाने सुपरहिट थे और सपना चौधरी के साथ उनके कई गाने लोगों को खूब पसंद हैं। वो हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में गिने जाते थे। 'देसी-देसी ना बोल्याकर' गाने से राजू पंजाबी उत्तर भारत में भी काफी फेमस रहे हैं।
ये था राजू पंजाबी का आखिरी गाना
राजू पंजाबी का आखिरी गाना 12 अगस्त को रिलीज किया गया था और तब वो अस्पताल में ही भर्ती थे। इस गाने का टाइटल था- आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था, जिसे बनने में करीब दो साल का वक्त लग गया था।
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर 'हाउसफुल 5' रिलीज हो चुकी है। फिल्म का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था। क्रेज तब और बढ़ गया, जब मेकर्स…
शाहिद कपूर और मीरा कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। यह जोड़ी अपनी क्यूट केमिस्ट्री से फैंस को इंप्रेस करने में कभी असफल नहीं होती। हाल…
कमल हासन की 'ठग लाइफ' गुरुवार को जोर-शोर के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। मणिरतन्म के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म लगातार विवाद के कारण चर्चा में रही, लेकिन…