आर माधवन के स्विमर बेटे वेदांत का ऐसा अनुशासन कि एक्टर भी हैरान, बोले- सुबह 4 बजे उठता है, 8 बजे सो जाता है

आर माधवन के स्विमर बेटे वेदांत का ऐसा अनुशासन कि एक्टर भी हैरान, बोले- सुबह 4 बजे उठता है, 8 बजे सो जाता है
आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन पहले ही देश का नाम रोशन कर चुके हैं। वो स्वीमिंग चैंपियनशिप में पांच गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है, जिसके बारे में उनके पापा ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वेदांत बहुत ज्यादा अनुशासन में रहता है। वो सुबह 4 बजे उठ जाता है और रात के 8 बजे तक सो जाता है।

आर माधवन ने 19 साल के बेटे वेदांत के बारे में GQ से बात करते हुए कहा, 'एक प्रोफेशनल स्विमर होने के नाते वेदांत का दिन आठ बजे खत्म होता है और फिर वो सुबह चार बजे उठ जाता है। ये काम का सबसे ज्यादा मेहनत वाला हिस्सा है। ना सिर्फ उसके लिए, बल्कि उसके माता-पिता के लिए भी (हंसते हुए)। उस समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है, जिसे आध्यात्मिक रूप से जागने का सबसे अनुकूल समय माना जाता है।'
'तनु वेड्स मनु' एक्टर ने 6 फुट 3 इंच लंबे और स्विमर जैसे शरीर वाले वेदांत की सख्त लाइफस्टाइल के बारे में कहा, 'खाना भी उनके लिए व्यायाम है। वो सिर्फ खाना खाने के लिए नहीं बैठते, उन्हें चबाने और खाने के बैलेंस पर भी ध्यान देना होता है। साथ ही कई अन्य बातों पर भी।'

खुद को आलसी मानते हैं माधवन

आर माधवन आगे कहते हैं, 'काश मेरे पास भी उस तरह का अनुशासन होता। मुझे लगता है कि मैं वास्तव में बहुत आलसी हूं। मैं बस खुद को क्रिएटिव कहकर बच निकलता हूं।'

वेदांत ने जीते 5 गोल्ड मेडल

बता दें कि वेदांत मलेशियाई ओपन में 5 बार गोल्ड मेडल जीता है। डेनिश ओपन में गोल्ड और रजत पदक जीते हैं। लातविया और थाईलैंड ओपन में कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित राष्ट्रमंडल युवा खेलों में भी पांचवां स्थान हासिल किया था।
Advertisement