अमरुल्लाह सालेह ने क्या लिखा
अमरुल्लाह सालेह ने एक्स पर लिखा, "पाकिस्तान ने लंबे समय से अफगानिस्तान के तालिबानीकरण में कतर के कारक को या तो गलत समझा है या नजरअंदाज़ किया है। इस्लामाबाद दूसरी बार अफगानिस्तान का चौकीदार बनने की उम्मीद कर रहा था। वह 90 के दशक की तरह अमेरिका और यूरोप, मानवीय सहायता और कमोबेश हर चीज के लिए तालिबान का एंट्री पॉइंट बनने की उम्मीद कर रहा था। अब यह भूमिका कतर के पास है, जो पश्चिमी देशों से कोई पैसा नहीं ले रहा। इसके बजाय, वह तालिबान के पतन को रोकने के लिए गुप्त रूप से अपने कुछ पैसे तालिबान के बजट में डालता है।"
तालिबान का समर्थन कर रहा कतर
उन्होंने आरोप लगाया, "कतर अफगान लड़कियों के लिए स्कूल बंद करने का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करता है और तालिबान की दमनकारी नीतियों का चुपचाप समर्थन करता है। हो सकता है कि कतर, दोहा में टीटीपी के लिए एक कार्यालय खोलने के इस्लामाबाद के सुझाव का तुरंत स्वागत करे। उनके पास तालिबान को फिर से खतरनाक बनाने का अनुभव है।"











