पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा 15 मार्च को करेंगे शादी, दिल्ली में 4 दिन तक चलने वाले फंक्शन में बॉलीवुड रहेगा गायब

पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा 15 मार्च को करेंगे शादी, दिल्ली में 4 दिन तक चलने वाले फंक्शन में बॉलीवुड रहेगा गायब
बॉलीवुड में फेमस कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की वेडिंग सेरेमनी को लेकर हर दिन कुछ ना कुछ अपडेट सामने आ रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि वे दिल्ली में शादी करेंगे और ये फंक्शन चार दिन तक चलेगा। मालूम हो कि कृति और पुलकित साल 2019 में 'पागलपंती' के सेट पर मिले थे और एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके कुछ महीने बाद लवबर्ड्स ने अपने रिश्ते को पूरी दुनिया में जगजाहिर किया था। करीब चार साल के इस रिश्ते को जनवरी में एक नाम मिला। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस साल की शुरुआत में इनका 'रोका' हुआ और अब शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।
Advertisement