एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा का कहना है कि कजिन प्रियंका और परिणीति चोपड़ा ने उनकी कभी मदद नहीं की है। ना ही वो लोग आपस में अच्छा बाॅन्ड शेयर करते हैं। इस कारण मीरा परिणीति की शादी में भी नहीं गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका दिल से अच्छी हैं लेकिन उनके बीच बहनों जैसा प्यार नहीं है।
मीरा बोलीं- इंडस्ट्री में आने पर किसी ने मदद नहीं की
मीरा ने यह भी बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब उनके पास सपोर्ट की कमी थी। उन्होंने सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में बताया- शुरुआत से ही हमारे बीच में अधिक लगाव नहीं रहा है। अगर मैं जताऊं कि हम अच्छे दोस्त की तरह हैं तो वो झूठ होगा।
जब इंडस्ट्री में एक घर की 3-4 लड़कियां इंडस्ट्री में आती हैं, तो वह एक-दूसरे की मदद करती हैं, मगर मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। मैंने किसी से मदद मांगी नहीं और ना ही किसी ने मेरी मदद की। मैं वो नहीं जो दूसरों से मदद के लिए कहूं।
पूरा परिवार एक घर में रहता था
मीरा ने बचपन के दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि वो एक बड़ी ज्वाइंट फैमिली का हिस्सा थीं और सभी एक घर में ही रहते थे। उन्होंने आगे कहा- जब कोई बड़ा हो जाता है, तो बाकी लोग छोटे लगते हैं।
प्रियंका नहीं उनकी फैमिली के साथ अच्छा बाॅन्ड शेयर करती हैं मीरा
मीरा ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा के परिवार के साथ उनका अच्छा रिश्ता है। वो प्रियंका की शादी में भी गई थीं। मगर वो परिणीति के परिवार से साथ उतना अच्छा बाॅन्ड नहीं शेयर करतीं। उनके और परिणीति के परिवार में लंबे समय से बातचीत भी बंद है। इस कारण वो राघव-परिणीति की शादी में शामिल नहीं हुई थीं।
इस बारे में वो कहती हैं- मैं अभी भी प्रियंका की फैमिली से क्लोज हूं। मैं चाहती थी कि मधु चाची (प्रियंका चोपड़ा की मां) मेरी फिल्म देखें। वो सभी मेरे लिए कामना करते हैं। प्रियंका नेकदिल इंसान हैं, लेकिन उनकी तरफ से बहन जैसा कोई प्यार नहीं है। मगर, मेरी तरफ से है।
फिल्म 1920 लंदन से मीरा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था
मीरा ने 1920 लंदन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही उन्हें संदीप सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म सफेद में देखा गया है।











