प्रियंका-निक ने समंदर के किनारे सादगी से मनाया बिटिया मालती का दूसरा बर्थडे

प्रियंका-निक ने समंदर के किनारे सादगी से मनाया बिटिया मालती का दूसरा बर्थडे
फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 15 जनवरी 2024 को अपनी लाडली बिटिया मालती का बर्थडे सेलिब्रेट किया। ना पार्टी ना शोर शराबा... उन्होंने मालती के जन्मदिन को एकदम सादगी से मनाया। उन्होंने बेटी और पति निक जोनस के अलावा फैमिली और करीबी दोस्तों संग समंदर के किनारे क्वालिटी टाइम बिताया। सेलिब्रेशन के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Priyanka Chopra और निक जोनस की बेटी मालती का जन्म सरोगेसी से हुआ था। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उनकी बेटी की प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई थी, इस वजह से वो करीब 100 दिनों तक NICU में थीं। ये 100 दिन प्रियंका और निक के लिए बहुत भारी थे।

मालती जोनस की बर्थडे की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं। पूरे परिवार ने समंदर के किनारे एकसाथ समय बिताया। प्रियंका और निक भी हाथों में हाथ डालकर रेत पर चहलकदमी करते दिखाई दिए।

इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को बीते साल इंग्लिश मूवी 'लव अगेन' में देखा गया था। इसके अलावा वो 'सिटाडेल' वेब सीरीज में भी दिखाई दीं। अब उन्हें 'हेड्स ऑफ स्टेट' में एक्टिंग करते देखा जाएगा। इस इंग्लिश मूवी की शूटिंग अभी चल रही है।
Advertisement