बेटी मालती के साथ कैसी होती है प्रियंका चोपड़ा की सुबह एक्ट्रेस ने दिखाई प्यारी झलक

बेटी मालती के साथ कैसी होती है प्रियंका चोपड़ा की सुबह एक्ट्रेस ने दिखाई प्यारी झलक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती अब 2 साल की हो चुकी है। एक्ट्रेस लाडली के साथ प्यारी तस्वीरें और खास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह भले ही विदेश में रह रही हैं, पर मालती को इंडियन वैल्यूज और यहां के संस्कार भी दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा को जब भी टाइम मिलता है, वह बिटिया के साथ खूब खेलती और इंजॉय करती हैं। दोनों साथ में बारिश का भी मजा लेती हैं। प्रियंका ने हाल ही दिखाया कि बेटी मालती के साथ उनकी सुबह कैसे बीतती है।

Priyanka Chopra ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लॉस एंजेलिस में बारिश के मौसम की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें मालती उनकी गोद में बैठी और बारिश इंजॉय करती नजर आ रही है। वह मम्मा की गोद में कंबल में लिपटी हुई हैं। प्रियंका ने मालती के सिर पर प्यार से हाथ रखा हुआ है, और लाड़ कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा है- ऐसी सुबहें....।
Advertisement