प्रियंका चोपड़ा के फैंस का फूटा गुस्सा, चील जैसी नजरों ने पकड़ ली ये गलती, बोले- ये रेसिस्ट है, बेइज्जती है!
Updated on
21 May 2025, 01:55 PM
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को इटली के सिसिली में एक हाई-प्रोफाइल बुलगारी इवेंट में हिस्सा लिया। फैशन से भरी रात में कई इंटरनेशनल हस्तियां भी नजर आईं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फैंस को अपनी ग्लैमरस जर्नी की झलक दिखाई, जिसमें शानदार आउटफिट, खूबसूरत व्यू और लजीज इतालवी खाना शामिल था। हालांकि, इस चकाचौंध के बीच फैंस की पैनी नजर ने कुछ नोटिस कर लिया, जो तुरंत ही ऑनलाइन मुद्दा बन गया।Priyanka Chopra ने सोशल मीडिया पर जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें सिट-डाउन डिनर के दौरान का क्लोज-अप शॉट देखने को मिला। इसमें उनके प्लेस कार्ड पर एक गलत स्पेलिंग लिखी हुई थी। सही स्पेलिंग की जगह, 'परियंका चोपड़ा जोनास' (Pryianka Chopra Jonas) लिखा हुआ था।सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
इस पर सोशल मीडिया पर फैंस ने मजेदार और हैरानी भरे रिएक्शन दिए हैं। कुछ इस गलती से नाराज हैं और इसे 'नस्लवादी' और 'आक्रामक' बता रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'प्रियंका की स्पेलिंग? किसी ने नोटिस किया?' एक और फैन ने लिखा, 'सब क्लासी है, लेकिन प्रियंका की स्पेलिंग गलत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हो प्रियंका... लेकिन मैंने देखा कि उन्होंने टेबल पर आपका नाम गलत लिखा है।'
प्रियंका की अपकमिंग मूवीज
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका के पास 'हेड्स ऑफ स्टेट', 'द ब्लफ' और
एसएस राजामौली की महेश बाबू के साथ अगली फिल्म जैसे कई प्रोजेक्ट हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो वह 'कृष 4' में भी नजर आएंगी, जिसे ऋतिक रोशन डायरेक्ट करेंगे।