हॉलीवुड में इस समय संकट के बादल छाए हुए हैं। राइटर्स गिल्ड फॉर अमेरिका के बाद अब स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड भी इस हड़ताल में शामिल हो गया है। स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड करीब 1,60,000 कलाकारों का प्रतिनिधित्व करता है। इस हड़ताल का असर प्रोडक्शन हाउस पर पड़ता नजर आ रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा?
प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार की रात को इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया और लिखा, 'Sag.Aftra स्ट्रॉन्ग। मैं अपनी यूनियन और कुलीग्स के साथ खड़ी हूं। एकजुटता में, हम एक बेहतर कल का निर्माण करते हैं।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग में Sag Aftra Strong और Sag Aftra Strike भी मेंशन किया है।
क्यों हड़ताल पर है हॉलीवुड?
इंडस्ट्री के लोगों की डिमांड कम सैलरी और आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस से जुड़े खतरे को लेकर है। वो चाहते हैं कि AI के आने के बाद उनकी नौकरी को कोई खतरा ना हो, ऐसा आश्वसान दिया जाए। साथ ही सैलरी को भी बेहतर करने की मांग कर रहे हैं। तीसरी डिमांड डिजिटल राइट्स से जुड़ी चीजों को लेकर भी है।











