अनंत-राधिका की शादी में धमाल मचाने के बाद तड़के ही वापस लौटीं प्रियंका चोपड़ा, पपाराजी से बोलीं- जाओ, सो जाओ
जब Priyanka Chopra की नजर एयरपोर्ट पर पपाराजी पर पड़ी, तो वह कार से बाहर निकलीं और उन्हें पोज दिया। उन्होंने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया और फिर एयरपोर्ट की ओर बढ़ गईं। लेकिन अंदर जाने से पहले प्रियंका ने सोने का इशारा करते हुए पपाराजी से कहा, 'सो जाओ।'प्रियंका ऑस्ट्रेलिया तो निक कनाडा रवाना, ये है वजह
प्रियंका से पहले पति निक जोनस ही शादी में शामिल होने के बाद वापस चले गए थे। राधिका और अनंत अंबानी की शादी की आधी रस्में होने के बाद निक को कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया। प्रियंका ऑस्ट्रेलिया के रवाना हो गईं, जबकि निक कनाडा गए। दरअसल प्रियंका ऑस्ट्रेलिया में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और निक का 13 जुलाई को कनाडा में कॉन्सर्ट है।











