प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 10 सितंबर को न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान राल्फ लॉरेन शो में तहलका मचा दिया। उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दोनों ने भूरे रंग का कॉस्ट्यूम पहना, जिसमें वो खूब जंच रहे थे।इस वीडियो में प्रियंका अपने पति निक के साथ पोज दे रही हैं। फिर वो जाते-जाते पपाराजी को 'नमस्ते' कहती हैं। उनका ये अंदाज हर तरफ छा गया है। ये प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रियंका और निक की लव स्टोरी तो जगजाहिर है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2017 में मेट गाला में हुई थी। प्रियंका को शुरूआत में लगा कि निक ने उन्हें 'फ्रेंड जोन' कर दिया है, खासकर इसलिए क्योंकि वो एक घंटा लेट पहुंची थीं। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। निक ने जल्द ही उन्हें डीएम (मैसेज) किया और फिर इनका रिश्ता प्यार में बदल गया।











