यही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों में निक जोनस का नाम भी लिखवाया। काम के कारण प्रियंका की इंडिया और अमेरिका की बीच भागदौड़ चल रही है, पर वह करवाचौथ और इसकी अहमियत नहीं भूलीं। उन्होंने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगवाई। यही नहीं, बेटी मालती मैरी ने भी अपने हाथों पर मेहंदी लगाई और एक्ट्रेस ने उसकी भी तस्वीर शेयर की।
प्रियंका के हाथों में मेहंदी, मेहंदी में निक जोनस का असली नाम
प्रियंका चोपड़ा ने 9 अक्टूबर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में 'मेहंदी है रचने वाली' गाना चल रहा है। वीडियो में प्रियंका ने अपने हाथों में मेहंदी से लिखा निक जोनस का असली नाम 'निकोलस' भी दिखाया।
बेटी मालती मैरी ने भी लगाई मेहंदी
प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बेटी मालती के साथ अपनी मेहंदी दिखा रही हैं। मालती ने भी अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगवाई। ऐसा लगता है कि मालती को भी बेहद सजने का शौक है। वह कभी-कभी हाथो में चूड़ियां पहने और नेल पेंट लगाए भी नजर आती हैं।











