राजीव अदतिया ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे गर्ल Priyanka Chahar Choudhary और उनके दोस्त अंकित गुप्ता के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने प्रियंका को बर्थडे विश किया। 'बिग बॉस 15' के घर में रहने के दौरान फैशन स्टेटमेंट वाली प्रियंका फर डिटेलिंग और हाई स्लिट वाली चमकदार ड्रेस पहने हुए बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अंकित को रिप्ड डेनिम के साथ प्रिंटेड शर्ट में पोज देते देखा जा सकता है।
Priyanka Chahar Choudhary के जन्मदिन पर दोस्त कनिका मान ने दिखाई ग्लैमरस फोटो, बर्थडे गर्ल और अंकित ने दिया पोज
'उड़ारियां' एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 15' फेम प्रियंका चाहर चौधरी ने 13 अगस्त को अपना बर्थडे मनाया। फेमस टीवी एक्ट्रेस ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर हर तरफ से प्रियंका के लिए शुभकामनाएं आ रही हैं। इस बीच उनके कथित बॉयफ्रेंड और एक्टर अंकित गुप्ता के साथ आधी रात का वीडियो भी सामने आया है। बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ प्रियंका की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें भी आग लगा रही हैं।











