भोपाल में हथकड़ी निकालकर भागा कैदी, पीछा करते जेल प्रहरी का पैर टूटा

भोपाल में हथकड़ी निकालकर भागा कैदी, पीछा करते जेल प्रहरी का पैर टूटा

भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते समय उसका पैर चोटिल हो गया। कैदी सोहेल खान (24) भी तार में उलझकर घायल हुआ।

जेल पुलिस की तीन टीमों ने करीब चार घंटे तक तलाशी के बाद उसे जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार क्षेत्र से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, श्यामला हिल्स के गंगानगर निवासी सोहेल को आपराधिक गतिविधियों के चलते आठ अगस्त को जेल भेजा गया था।

जेल में उसकी मानसिक स्थिति असामान्य बताई गई, जिसके बाद मानसिक उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया। जेल प्रहरी ओपीडी का पर्चा बनवा रहा था।

तभी सोहेल ने हथकड़ी से खुद को छुड़ाया और वार्ड का दरवाजा बंद कर दिया। भागते समय उसने अपनी चप्पलें रास्ते में फेंक दी। घटना का वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। कोहेफिजा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सोहेल और घायल जेल प्रहरी दोनों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

Advertisement