ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच शेयर की गई इस तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस के ऊपर खड़े हैं और उनके चेहरे पर कोई भाव भी नहीं हैं। खासतौर से उनकी रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं और अमेरिका फर्स्ट समर्थकों ने तस्वीर को इस बात का इशारा माना है कि जल्दी ही कोई बड़ा मिलिट्री एक्शन होने वाला है।
क्या ईरान की ओर इशारा!
सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने इसे वेनेजुएला, ईरान और ग्रीनलैंड की ओर इशारा माना है। कुछ लोगों ने इसे अमेरिका में एंटी-ICE प्रदर्शनों के बारे में आने वाली घोषणाओं का संकेत और दूसरी कुछ संभावनाओं से जोड़ा है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चाईरान पर हमले की है लेकिन ट्रंप ने इस बारे में कुछ साफ नहीं किया है।ईरान में विरोध प्रदर्शन तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गए हैं। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी ने रविवार को दावा किया है कि ईरान में विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 538 हो गई है। देशभर में अभी तक 10,670 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूरे देश में तनाव चरम पर है। ईरान में इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं।











