प्रधानमंत्री दहल ने कहा कि हम रूसी सेना में सेवारत नेपाली नागरिकों की सटीक संख्या का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं हमें ये जानकारी भी मिली है कि नेपाली नागरिक यूक्रेनी सेना में भी सेवारत हैं। यूक्रेन की सेना की ओर से भी नेपाल के कुछ जवान लड़ाई में शामिल हैं। यूक्रेन और रूस के बीच करीब 22 महीने से चल रहे युद्ध के बीच पिछले हफ्ते नेपाल सरकार ने खुलासा किया था कि यूक्रेनी सेना से लड़ते हुए कम से कम छह नेपाली नागरिक मारे जा चुके हैं।
प्रचंड का खुलासा- रूस की सेना में जाकर भर्ती हो गए 200 से ज्यादा नेपाली, 6 की यूक्रेन में हो चुकी मौत
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने कहा है कि उनके देश के 200 से ज्यादा जवान इस समय रूस की सेना में काम कर रहे हैं। ये यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में भी लड़ रहे हैं। दहल ने सोमवार को काठमांडू में अपनी पार्टी सीपीएन के दफ्तर में कहा, सरकार को जानकारी मिली है कि 200 से ज्यादा नेपाली फिलहाल रूसी सेना में सेवारत हो सकते हैं। इनकी संख्या कुछ ज्यादा भी हो सकती है। सरकार रूसी सेना में सेवारत नेपाली नागरिकों की सही संख्या का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
नेपाल का कानून अपने नागरिकों को नेपाल दो अन्य देशों की सेना में भर्ती इजाजत देता है। नेपाली नागरिक भारत और यूनाइटेड किंगडम की सेना में भर्ती हो सकते हैं। यूके और भारत के अलावा किसी विदेशी सेना में सेवा करने की अनुमति नेपाली नागरिकों को नहीं है। नेपाली युवाओं को कई अन्य देशों की सेनाओं में भर्ती होने की बात भी सामने आई है। नेपाली पीएम ने अब रूस-यूक्रेन युद्ध में अपने देश के युवाओं के शामिल होने की बात कही है।











