प्रभास-दीपिका की फिल्म 9 मई को नहीं होगी रिलीज? डायरेक्टर नाग अश्विन ने कही ये बात

प्रभास-दीपिका की फिल्म 9 मई को नहीं होगी रिलीज? डायरेक्टर नाग अश्विन ने कही ये बात
'सलार' के बाद प्रभास के फैंस उनकी साइंस-फिक्शन मूवी 'कल्कि 2898 एडी' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 9 मई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन खबर है कि इसे पोस्टपोन कर दिया जाएगा, क्योंकि अप्रैल से लेकर जून तक देशभर में लोकसभा चुनाव होंगे। इस बीच डायरेक्टर नाग अश्विन ने ये बताया है कि कैसे ये फिल्म सबसे अलग है और फिल्म में क्या दिखाया जाएगा।
Advertisement