बुरी फंसी पूनम पांडे 'झूठी मौत' के खेल में जिन्‍होंने दिया था साथ, अब उन्‍होंने ही भेज दिया लीगल नोटिस

बुरी फंसी पूनम पांडे 'झूठी मौत' के खेल में जिन्‍होंने दिया था साथ, अब उन्‍होंने ही भेज दिया लीगल नोटिस
पूनम पांडे ने दावा किया कि फर्जी डेथ स्टंट से जुड़े स्टेकहोल्डर्स ने उनकी टीम को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'तो अब जब मैंने कहा कि सच्चाई सामने आएगी, तो स्टेकहोल्डर्स की रूह कांप गई है। और हमें कानूनी नोटिस भेजा।' उन्होंने कैप्शन में प्रार्थना करते हुए हाथ का इमोजी भी जोड़ा है।

पूनम पांडे ने फैलाई थी मौत की फर्जी खबर

बता दें कि, पूनम पांडे की 'मौत' की खबर 2 फरवरी को उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई थी। जिसमें लिखा था कि एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल कैंसर के कारण हुई है। इसके बाद हर कोई उनकी आत्मा की शांति की दुआ करने लगा। वहीं, घटना के 24 घंटे बाद एक्ट्रेस ने वीडियो बनाकर कहा कि वह जिंदा हैं और ये सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए उन्होंने ऐसा किया था।

फैजान अंसारी ने किया पूनम पर केस

इसके बाद लोगों ने इन पर कार्रवाई करने की मांग की। कुछ ने तो इन पर FIR भी की। और फैजान अंसारी ने एक्ट्रेस और उनके पूर्व पति सैम बॉम्बे के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। उन्होंने पूनम पांडे पर अपनी मौत का नाटक करके कैंसर की गंभीरता को तुच्छ बताने और लाखों लोगों की भावनाओं और विश्वास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कथित तौर पर अधिकारियों से पांडे और उनके पूर्व पति को गिरफ्तार करने का भी आग्रह किया है।
Advertisement