भोपाल/ फरियादी अजय पाटिल ने थाना कजलीखेडा मे रिपोर्ट किया कि दिनांक 24.09.26 को मेरे मौहल्ले मे रहने वाले आयुष साद व सोहेब खान से विवाद हो गया था दिनांक 25/09/2026 के रात करीब 11/30 बजे मैं मोहल्ले मे हनुमान मंदिर के पास से घर जा रहा था तभी मेरे घर के सामने आम रास्ते में आयुष साद व सोहेव खान मुझे मिले दिनांक 24.09.26 को हुये विवाद की बात को लेकर दोनों मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालियाँ देने लगे मैंने उन्हें गाली देने से मना किया तो आवेश में आकर अचानक आयुष ने अपने पास रखे चाकू से मेरे गले में मारने की कोशिश की मैंने बचने का प्रयास किया तो चाकू मेरे दाहिने हाथ के सोल्डर में लगा जिससे मुझे चोट लगी और खून निकलने लगा, यदि चाकू मेरे गले में लग जाता तो मेरी जान भी जा सकती थी, फिर आयुष ने दूसरी बार मुझे चाकू मारने का प्रयास किया तो चाकू मेरे बायें कंधे के पास लगा जिससे चोट लगकर खून निकलने लगा । इसी बीच सोहेव खान भी मेरे साथ हाथ मुक्को से मारपीट कर किया दोनों लोग जाते जाते मुझसे बोल रहे थे कि आईन्दा हम लोगों से विवाद किया तो तुझे जान से खत्म कर देंगे कि रिपोर्ट पर दोनो आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 443/26 धारा 296(बी),110,351(3),3(5),115(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
की गई कार्यवाहीः-
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन मे आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये तत्काल टीम गठित की गई टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी आयुष साद व शोयब खान सब्जी मण्डी गेहूखेडा के पास घूम रहे है की सूचना की तस्दीक मे हमराह स्टाफ के रवाना होकर गेहुखेडा सब्जी मण्डी पर पहुचा वहां पर दो लडके पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे हमराह स्टाफ घेराबंदी कर के पकडा उनसे उनका नाम पता पूछा एक ने अपना नाम आयुष साद पिता मुकेश साद उम्र 22 साल नि. मनं. 1423 हनुमान मंदिर के पास गेहुखेडा का रहने वाला बताया तथा दूसरे ने अपना नाम शोयब खान उर्फ शोहेब पिता हमजा खान उम्र 18 साल नि. पंचायत भवन के पीछे गेहुखेडा कोलार रोड भोपाल का रहना बताया आरोपी से प्रकरण के संबंध मे पूछताछ की गई पूछताछ बाद प्रकरण मे आरोपियों से घटना प्रयुक्त चाकू को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों को गिऱफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
आरोपियो का नाम पता–1. आयुष साद पिता मुकेश साद उम्र 22 साल नि. मनं. 1423 हनुमान मंदिर के पास
गेहुखेडा भोपाल।
2. शोयब खान उर्फ शोहेब पिता हमजा खान उम्र 18 साल नि. पंचायत भवन के पीछे
गेहुखेडा कोलार रोड भोपाल
सराहनीय कार्यः-थाना इंचार्ज उनि. केशांत शर्मा, उनि. श्रीकांत दिवेदी,सउनि संतोष कुमार, सउनि उमेश विल्लारे, प्रआर 140 संतोष यादव ,प्र आर 960 चतर सिंह, आर. 2442 अमित यादव,आर.4657 सचिन धाकड, आर.3879 प्रदीप युदवंशी , आर.4414 राहुल राजपूत , व आर. 3005 धीर सिंह रावत की सराहनीय भूमिका रही।
