Select Date:

पीएम मोदी का अमेरिका दौरा भारत के लिए साबित होगा गेम चेंजर! जानिए क्‍यों विशेषज्ञ चीनी नेता देंग के दौरे से कर रहे हैं तुलना

Updated on 17-06-2023 07:03 PM
वॉशिंगटन: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा 21 जून से शुरू हो रहा है। इस दौरे के बाद माना जा रहा है कि भारत-अमेरिका के रिश्‍ते एक नए स्‍तर पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी दूसरे भारतीय पीएम हैं जिनका व्‍हाइट हाउस में राजकीय स्‍वागत होगा। इसके साथ ही वह अमेरिकी कांग्रेस के ज्‍वॉइन्‍ट सेशन को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे। कई विशेषज्ञ मान रहे हैं पीएम मोदी का यह अमेरिका दौरा कई मौकों को भी आगे बढ़ाएगा। विदेश नीति के जानकार मान रहे हैं कि पीएम मोदी का यह राजकीय दौरा दो बड़े लोकतंत्रों के बीच भविष्‍य पर बड़ा असर डालने वाली होगी। उनकी मानें तो यह दौरा अमेरिका-भारत के रिश्‍तों को एक नए रास्‍ते पर लेकर जाएगी।


डिजिटल इकोनॉमी पर बनेगी बात!

सन् 2014 के बाद से दोनों देश रक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। डिजिटल इकोनॉमी इस समय अमेरिकी अर्थव्यवस्था का आधार है। यह डिजिटल इकोनॉमी अगले एक दशक के अंदर आगे निकलने के लिए तैयार है। यह बात भी ध्‍यान रखने वाली है कि अमेरिका में कई अरबपतियों ने 2002-2012 के दौरान डिजिटल क्रांति की वजह से अपनी संपत्ति में कई गुना इजाफा देखा। जिस बात की कल्‍पना सन् 1980 के दशक में तत्‍कालीन पीएम राजीव गांधी ने की थी, उसे मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में सबसे ऊपर रखा। भारत और अमेरिका दोनों ही डिजिटल अर्थव्यवस्था और इसके महत्व को समझते हैं। मोदी सरकार ने जिस डिजिटल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया था अब एक दशक के अंदर वह भारत में मल्टी-ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए एक नीतिगत ढांचा तैयार करने की तरफ बढ़ रही है।
चीन के खिलाफ होगा बड़ा ऐलान!
भारत और अमेरिका दोनों के ही रास्‍ते में चीन एक बड़ा रोड़ा बना हुआ है। चीन को देखते हुए विशेषज्ञ मानते हैं कि दोनों देशों के बीच सुरक्षा से जुड़ी एक पहल भी होनी चाहिए। जो यह सुनिश्चित करे कि घरेलू उत्पादन के माध्यम से या 'फ्रेंडशोरिंग' के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा मिले। बिजली, बिजली, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में उपकरणों को भारत के शत्रु देशों के बजाय मित्रवत स्थानों से प्राप्त करने की आवश्यकता है।

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने यह स्पष्ट कर चुके हैं कि दिया है कि जब तक चीन-भारत सीमा के मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता, तब तक व्यापार संबंधों को सामान्य नहीं किया जा सकता है। चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की नीतियां हमेशा ही भारत को नुकसान पहुंचाने वाली रही हैं। ऐसे में चीन के खिलाफ अमेरिका और भारत का साथ आना काफी महत्‍वपूर्ण है। दोनों देश इस समय काफी करीब है और विशेषज्ञ मान रहे हैं कि चीन को लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता हे।

चीनी नेता से हो रही तुलना
कई विशेषज्ञ पीएम मोदी के इस दौरे की तुलना सन् 1979 में हुए चीनी नेता देंग जियाओपिंग के दौरे से कर रहे हैं जिसने अमेरिका-चीन के संबंधों को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था। जियाओपिंग के अमेरिका दौरे ने पारस्परिक आदान-प्रदान और सहयोग के लिए वह दरवाजा खोल दिया, जिसने चीनी अर्थव्‍यवस्‍था को समृद्धशाली बनाने का काम किया था। यह यात्रा चीन-अमेरिका संबंध सामान्य होने के एक महीने से भी कम समय में हुई थी।

पहली बार था जब कोई चीनी नेता अमेरिका का दौरा कर दिया था। इस एतिहासिक दौरे की वजह से दोनों देशों के रिश्‍तों पर जमी बर्फ पिघल सकी थी। सीसीटीवी के अनुसार, यह सुनिश्चित करने के लिए कि यात्रा निर्धारित समय पर हो, डेंग ने जोर देकर अमेरिका की फ्लाइट को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल विभाग की सलाह के विपरीत उड़ान भरे पर मजबूर किया था। प्रोटोकॉल विभाग ने कहा था कि खराब मौसम के स्थिति के कारण, फ्लाइट को कैंसिल कर देना चाहिए। मगर वह अमेरिका गए और यहां से कई अहम व्‍यापार समझौतों को आगे बढ़ाया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
 30 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से…
 30 April 2025
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात…
 30 April 2025
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बयान से हटाने के लिए दबाव बनाया था।…
 30 April 2025
कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन रहेंगे। आम चुनाव में उनकी पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। ये 172 सीटों के बहुमत के आंकड़े…
Advertisement