गुरुवार दोपहर को चटगांव प्रेस क्लब में आयोजित NCP के एक कार्यक्रम में नाहिद इस्लाम ने पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ोसी क्षेत्र बताया, लेकिन साथ ही कहा कि वहां के चुनाव भारत का आंतरिक मामला हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद बांग्लादेश की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश के अंदर सभी धार्मिक समुदायों की सुरक्षा और नागरिक अधिकारों को सुनिश्चित करने की बात कही।
बांग्लादेश को सतर्क रहने की अपील
भारत विरोधी रुख के लिए जाने जाने वाले NCP ने कहा कि बांग्लादेश विरोधी ताकतें उकसावे, सांप्रदायिकता और दुष्प्रचार फैलाना जारी रखेंगी और ऐसी बातों का मुकाबला करने के लिए जागरूकता की अपील की। नाहिद ने कहा कि बांग्लादेश को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षित करते दक्षिण एशिया में एक मिसाइल कायम करनी चाहिए।नाहिद इस्लाम ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा का जिक्र किया और कहा कि सीमावर्ती भारतीय राज्य में अल्पसंख्यक अब सुरक्षित नहीं हैं। नाहिद इस्लाम मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के संरक्षण में स्थापित नेशनल सिटिजन पार्टी के संयोजक हैं। NCP बांग्लादेश की कट्टर इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है, जिसका भारत विरोधी पुराना इतिहास रहा है।











