जय भानुशाली की बेटी तारा को नमाज पढ़ते देख भड़के लोग, माही विज ने वीडियो शेयर कर दिया करारा जवाब

जय भानुशाली की बेटी तारा को नमाज पढ़ते देख भड़के लोग, माही विज ने वीडियो शेयर कर दिया करारा जवाब
जय भानुशाली और माही विज उन पैरेंट्स में से नहीं जो अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। माही अक्सर अपनी लाडली की तस्वीरें और वीडियोज़ फैन्स के साथ शेयर किया करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी तारा का भी इंस्टाग्राम अकाउंट बना रखा है और ये लेटेस्ट वीडियो वहीं शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है - शुकरान। इस वीडियो पर लोग नेगेटिव कॉमेंट्स करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में तारा जमीन पर बैठकर नमाज पढ़ती दिख रही हैं। कभी वो जमीन पर सिर टिकाती दिख रही तो कभी अपने दोनों हाथों से आंखें ढक रहीं। नमाज पढ़ने की एक्टिंग करती तारा का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो की आलोचना करते दिख रहे हैं।

लोगों ने किया सवाल- आप बेटी को ये सब सिखा रहे हो?

एक यूजर ने कहा, 'आपके नाटक का हिस्सा बेटी को मत बनाओ।' एक ने कहा- आज तक मुझे तारा का हर वीडियो अच्छा लगा, लेकिन ये बेकार और निराश करने वाला है, आप बेटी को ये सब सिखा रहे हो। एक ने कहा- हम धर्म का सम्मान करो, लेकिन जियो उसी को जिसमें जन्म हुआ है। एक अन्य यूजर ने कहा- अन्य धर्म के बारे में सिखाना बहुत अच्छा है, लेकिन उससे पहले उन्हें अपने धर्म और वेद के बारे में सिखाना चाहिए, ये क्या ड्रामा है।

काफी लोगों ने किया है इस वीडियो पर माही और जय को सपोर्ट

हालांकि, इस वीडियो पर काफी ऐसे लोगों ने भी कॉमेंट किए हैं जो ये कह रहे हैं कि ये होती है परवरिश जो माही अपनी बेटी को दे रही हैं, सबको इस वीडियो से कुछ सीखना चाहिए और अगर मां अपने बच्चों को बचपन से हर धर्म की इज्जत करना सिखाती हैं तो वो बड़े होकर हिन्दू-मुस्लिम भेदभाव नहीं करते।

माही विज ने दिया आलोचवा करने वालों को करारा जवाब

इसके तुरंत बाद माही विज ने उनकी बेटी के वीडियो किी आलोचना करने वालों को करारा जवाब देते हुए एक और वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अपनी बेटी के साथ वो मंदिर में नजर आ रही हैं। माहि ने लिखा है, 'ये उन बकवास लोगों को लिए है जो धर्म का मजाक बना दिया है। आप तारा को अनफॉलो कर सकते हैं, उसे हेटर्स की जरूरत नहीं है। एक मां के तौर पर मैं जानती हूं कि मैं अपने बच्चे को क्या सिखा रही हूं। छोटी सोच वाले लोगों को गुड लक, जिंदगी जीने दें। इतने सारे हेटर्स को देखकर दुख हो रहा और वो मेरी बेटी की चिंता न करें, अपने बच्चों को सिखाएं।'
Advertisement