हालांकि, परिणीति की इन तस्वीरों से ज्यादा फोटो पर लिखा कैप्शन चर्चा में है। परिणीति ने लिखा है कि ये पति के साथ हनीमून ट्रिप नहीं है बल्कि गर्ल्स ट्रिप है। बता दें कि हाल ही में 24 सितम्बर को AAP नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर में शादी रचाई थी।
हेक्टिक शेड्यूल के बाद परिणीति ने लिया है ब्रेक
इस शादी में परिणीति और राघव की फैमिली के अलावा कुछ करीबी फ्रेंड्स और रिश्तेदार शामिल हुए थे। ऐसे लग रहा है कि लंबे समय से परिणीति हेक्टिक शेड्यूल फॉलो कर रही थीं और अब उन्होंने खुद के लिए ये ब्रेक लिया है।मालदीव जाने से पहले परिणीति ने किया था रैम्प वॉक
मालदीव जाने से पहले परिणीति चोपड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में रैम्प वॉक भी किया। अपने न्यूली वेड लुक से उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। यहां बता दें कि परिणीति और राघव की शादी के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों ने वर्क कमिटमेंट्स और श्राद्ध पक्ष की वजह से अपने हनीमून प्लान को पोस्टपॉन किया है। कहा ये भी गया था कि दोनों ने इन्हीं वजहों से अपनी रिसेप्शन पार्टी भी पोस्टपॉन की। हालांकि, इन मुद्दों को लेकर परिणीति या राघव की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं है।











