पापा आमिर खान की नेटवर्थ 1868 करोड़, फिर भी ऑटो रिक्शा में सवारी करते दिखे बेटे जुनैद, दिल हार बैठी जनता

पापा आमिर खान की नेटवर्थ 1868 करोड़, फिर भी ऑटो रिक्शा में सवारी करते दिखे बेटे जुनैद, दिल हार बैठी जनता
आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने वाले हैं। उनकी फिल्म 'महाराजा' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्मो में आने से पहले जुनैद लगातार चर्चा में बने हुए हैं और अपनी सादगी से सबका दिल भी जीत रहे हैं। मंगलवार को उन्हें मुंबई में ऑटो रिक्शा में ट्रैवल करते हुए देखा गया, जिसके बाद फैंस उन्हें 'डाउन टू अर्थ' और 'हंबल' कह रहे हैं। एक सुपरस्टार बाप, जिसकी 1,868 करोड़ नेटवर्थ है, उसके बेटे को यूं देख जनता निहाल हो गई है।

Aamir Khan के बेटे Junaid का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो पपाराजी से बात करते हुए भी दिख रहे हैं। फिर वो अपने फोन में मशगूल हो जाते हैं। जुनैद के इस वीडियो पर फैंस भर-भरकर कॉमेंट्स कर रहे हैं।


जनता का रिएक्शन

जुनैद का ये सादगी भरा अंदाज देखने के बाद लोग उनपर निहाल हो गए हैं। लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वो सिगमा मैन है, छपरी नहीं।' दूसरे ने लिखा, 'और आजकल बच्चे अपने बाप के पैसे उड़ाते हैं।'

'महाराजा' का फर्स्ट लुक हुआ जारी

कुछ दिनों पहले नेटफ्लिक्स की तरफ से तीन फिल्मों का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इनमें 'विजय 69', 'मंडाला मर्डर्स' और 'महाराज' शामिल है। बीते दिनों जुनैद को जापान में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी संग शूटिंग करते हुए भी देखा गया था।
Advertisement