उन्होंने कहा, 'मैंने फिल्में करना कम कर दिया है क्योंकि अब मैं थक गया हूं। एक वक्त रहा है कि मुझे याद भी नहीं रहता था कि मैंने ये शॉट्स कब दिया और क्या हुआ, किस फिल्म के लिए दिया।'
पंकज त्रिपाठी बोले- मैं थक कर चूर हो गया हूं, कोई 340 दिन एक्टिंग नहीं कर सकता और मैं वही कर रहा था
पंकज त्रिपाठी ने कहा है कि लगातार फिल्में और वेब सीरीज करने की वजह से वह काफी थक गए हैं और इसलिए अब कम प्रॉजेक्ट्स को ही हां कहेंगे। पंकज ने कहा, 'जब आप भूखे होते हैं तो आप ओवरईटिंग करने लगते हैं।' क्वॉलिटी वर्क पर बात करते हुए पंकज त्रिपाठी बोले कि जितना अधिक प्रॉजेक्ट हो उन्हें हां करने के लिए ये चीजें उन्हें मोटिवेट करती हैं। लेकिन अब उन्होंने थोड़ा धीमे चलने का फैसला लिया है। इस साल उनकी बस दो ही फिल्में आईं, 'OMG 2', 'फुकरे 3'।











