नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'मंजू देवी को ये क्या हो गया?' वहीं प्राइम वीडियो की तरफ से इस पोस्ट पर कॉमेंट किया गया है और लिखा है- अब तक की कूलेस्ट प्रधान जी ।
'ललना हिंद के सितारा' गाने पर मूव करती दिख रहीं नीना गुप्ता
इस वीडियो में नीना गुप्ता वाइट कलर के लॉन्ग शर्ट और शॉर्ट्स में काफी स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में फेमस भोजपुरी एक्टर मुकेश तिवारी का गाया हिट गाना 'ललना हिंद के सितारा' बज रहा है।लोगों ने कहा- ओरिजिनल नीना जी अधिक ग्रेसफुल दिखती हैं
अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग खूब कॉमेंट कर रहे हैं। एक ने तहा- आप अच्छी दिख रही हैं नीना जी, लेकिन ओरिजिनल नीना जी अधिक ग्रेसफुल दिखती हैं, बड़े बाल, साड़ी। एक ने कहा- प्रधान जी शॉक्ड, मंजू देवी रॉक। एक और ने कहा- देख रहा है बिनोद, पंचायत का रोड भले ही विकास की राह देख रहा हो लेकिन इधर प्रधाईन का पूरा विकास हो रहा है । एक और फैन ने लिखा- प्रधान जी क्या सोच रहे होंगे।