'पसूरी' गाने के सिंगर Ali Sethi ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी अभी तक शादी नहीं हुई है। मुझे नहीं पता कि किसने ये अफवाह उड़ाई।'
अली सेठी ने खुलेआम किया है ऐलान!
अली अजीज सेठी सिंगर होने के साथ-साथ सॉन्ग राइटर, कंपोजर और ऑथर भी हैं। उनके गाने अपने मुल्क के साथ-साथ इंडिया में भी काफी फेमस हैं। विकिपीडिया के मुताबिक, अली सेठी Queer हैं और उन कुछ पाकिस्तानी कलाकारों में से एक हैं, जो खुलेआम इस तरह की पहचान रखते हैं। उनका मानना है कि उनके मुल्क में होमोफोबिया बढ़ रहा है और स्पष्ट रूप से समलैंगिक होना एक जिम्मेदारी महसूस कराता है।
कौन हैं सलमान तूर?
सलमान तूर की बात करें तो वो पाकिस्तान में जन्में अमेरिकन पेंटर हैं। वो न्यूयॉर्क में रहते हैं और वहीं पर काम भी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली और सलमान करीबी दोस्त हैं।
