डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के विदेश सलाहकार (विदेश मंत्री) तौहीद हुसैन ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ क्षेत्रीय गुट बनाया जा सकता है, जिसमें भारत शामिल नहीं होगा। उनके कमेंट को पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को जवाब की तरह देखा जा रहा है। डार ने बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान के बीच त्रिपक्षीय पहल पर जोर दिया है।
भारत के बिना नया SAARC बनाने में लगे पाकिस्तान को बड़ी सफलता, बांग्लादेश का मिला साथ, यूनुस के करीबी ने दिया सिग्नल
ढाका: पाकिस्तान की दक्षिण एशिया में भारत के बगैर एक मजबूत मोर्चा बनाने की कोशिश को बड़ा समर्थन मिला है। बांग्लादेश की ओर से संकेत दिया गया है कि वह इस गुट में शामिल होने के लिए तैयार है। एक शीर्ष बांग्लादेशी अधिकारी ने कहा है कि ढाका को पाकिस्तान के साथ ऐसे किसी ब्लॉक का हिस्सा बनने में कोई दिक्कत नहीं है, जिसमें भारत शामिल ना हो।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के विदेश सलाहकार (विदेश मंत्री) तौहीद हुसैन ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ क्षेत्रीय गुट बनाया जा सकता है, जिसमें भारत शामिल नहीं होगा। उनके कमेंट को पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को जवाब की तरह देखा जा रहा है। डार ने बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान के बीच त्रिपक्षीय पहल पर जोर दिया है।
इस साल जून में चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के राजनयिकों ने क्षेत्रीय स्थिरता के मुद्दे पर त्रिपक्षीय वार्ता करते हुए ब्लॉक बनाने की कोशिश शुरू की थी। पाकिस्तान अब इस पर आगे बढ़ते हुए सार्क जैसा गुट बनाने की कोशिश में लग गया है। हालांकि दक्षिण एशिया के ज्यादातर देशों को भारत के बिना किसी नए क्षेत्रीय समूह में शामिल करने के लिए मनाना बड़ी चुनौती है।