जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग विमानों ने बड़े ट्रकों पर जेद्दा हवाई अड्डे से रियाद तक लगभग 1,000 किलोमीटर की दूरी तय की। इसे रियाद सीजन 2024 बुलेवार्ड रनवे जोन में प्रदर्शित किया जाएगा। एयरक्राफ्ट के पंखों और दूसरे कुछ पार्ट को अलग कर दिए जाने के बाद सड़क के माध्यम से इन्हें ले जाया गा। इन विमानों को रियाद सीजन 2024 बुलेवार्ड रनवे पर दुकानों और रेस्तरां में तब्दील करने के लिए ले जाया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर देश भर के लोग विमान यात्रा को साझा कर रहे हैं, जिसमें सऊदी के पारंपरिक पोशाक पहने हुए और राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए तस्वीरें साझा की जा रही हैं। विमान को देखने के लिए कई परिवार भी सड़कों पर आए। सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के प्रमुख, तुर्की अल शेख ने रियाद के रास्ते में विमान की सबसे अच्छी तस्वीर लेने के लिए सऊदी अरब के लोगों के लिए एक प्रतियोगिता की घोषणा की थी। इसके लिए इनाम में लग्जरी कारों का भी वादा किया गया है। विमानों की तस्वीरें लगातार पोस्ट की जा रही हैं।
विमानों की तस्वीरें लेने की मची होड़