पाकिस्तान फिर दिवालिया होने की राह पर... इस बार IMF भी बचाने के मूड में नहीं, असाधारण खतरे की चेतावनी
इस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान एक बार फिर बर्बादी की राह पर चल रहा है। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी ताजा स्टाफ रिपोर्ट में इस बारे में चेतावनी दी है। शुक्रवार को जारी अपनी रिपोर्ट में आईएमएफ ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए नकारात्मक जोखिम को असाधारण रूप से उच्च बताया है। ये रिपोर्ट कर्ज को लेकर पाकिस्तान सरकार के साथ संगठन की होने वाली बातचीत से पहले आई है। इसमें पाकिस्तान सरकार की अस्थिरता को लेकर चिंता जताई गई है। आईएमएफ का एक मिशन नए लोन प्रोग्राम पर चर्चा के लिए इसी महीने पाकिस्तान पहुंचने वाला है, लेकिन इस रिपोर्ट ने इस्लामाबाद की चिंता बढ़ा दी है।











