Select Date:

PAK पीएम ने फिर भारत से बातचीत की इच्छा जताई:कहा- दोनों देश मिलकर कश्मीर, पानी और आतंकवाद का मुद्दा हल करें

Updated on 29-05-2025 01:09 PM

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि वह भारत के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को मिलकर कश्मीर, पानी और आतंकवाद जैसे मुद्दों को हल करना चाहिए। शरीफ ने यह बात अजरबैजान के लाचिन में पाकिस्तान-तुर्की-अजरबैजान त्रिपक्षीय समिट में कही।

यह एक हफ्ते में दूसरी बार है जब पाकिस्तानी पीएम ने भारत से बातचीत की इच्छा जताई है। इससे पहले उन्होंने सोमवार को ईरान दौरे पर भी भारत से बातचीत की इच्छा जताई थी।

शरीफ 25 से 30 मई तक चार देशों के दौरे पर हैं। इससे पहले वो तुर्किये और ईरान जा चुके हैं। आज वो ताजिकिस्तान पहुंचेंगे। यहां वो राजधानी दुशान्बे में ग्लेशियर्स पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

शरीफ बोले- शांति के लिए साथ बैठकर बात करनी चाहिए

शरीफ ने अजरबैजान के लाचिन में कहा- हमें शांति के लिए एक साथ बैठकर बात करनी चाहिए। कुछ मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है और इन्हें बातचीत से हल करना होगा।

उन्होंने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के मुताबिक हल होना चाहिए।

हालांकि भारत पहले ही साफ कर चुका है कि वह पाकिस्तान से सिर्फ PoK की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा।

सिंधु जल संधि स्थगित करने का विरोध किया

शरीफ ने आगे कहा- अगर भारत आतंकवाद के खिलाफ ईमानदारी से बात करना चाहता है, तो पाकिस्तान भी इसके लिए तैयार है। उन्होंने भारत के साथ फिर से व्यापार शुरू करने की इच्छा भी जताई।

उन्होंने पाकिस्तान को दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा शिकार बताया। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में पिछले कई दशकों में आतंकवाद से 90,000 लोगों की जान गई है और 150 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

शरीफ ने भारत के सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के फैसले की आलोचना की और कहा भारत ने सिंधु जल संधि को हथियार बनाने की कोशिश की, जो पाकिस्तान के 24 करोड़ लोगों के लिए लाइफ लाइन है।

यह संधि पाकिस्तान के लोगों के लिए खेती, पीने के पानी और अन्य जरूरतों के लिए बहुत जरूरी है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत ने पाकिस्तान को पानी की आपूर्ति रोकने की धमकी दी।

उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में, पाकिस्तान खुशकिस्मत है कि उसके पास तुर्किये और अजरबैजान जैसे भरोसेमंद दोस्त हैं। हाल ही में भारत के साथ हुए तनाव में इन दोनों देशों ने पाकिस्तान का साथ दिया।

तुर्किये भारत-पाकिस्तान में मध्यस्थता को तैयार

तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा- हमें उम्मीद है कि भारत-पाक युद्धविराम स्थायी शांति में बदल जाएगा। तुर्किये इसके लिए हर संभव योगदान देने को तैयार है।

एर्दोगन ने कहा कि इलाके में हो रही घटनाएं दिखाती हैं कि हमारे देशों के बीच एकजुटता कितनी जरूरी है। उन्होंने कहा- हमें खुशी है कि पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़े तनाव को खत्म करने वाला युद्धविराम हो गया।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने रोका था सिंधु जल समझौता

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में 5 आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अगले दिन PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने 5 बड़े फैसले लिए थे।

इसमें 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को रोका गया था। अटारी चेक पोस्ट बंद कर दिया गया था। वीजा बंद कर दिया गया और उच्चायुक्तों को हटा दिया था।

इसके बाद 7 मई को भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक करके तबाह कर दिया था। दोनों देशों में 4 दिन तक संघर्ष चला था, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 10 मई को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीजफायर की जानकारी दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
पाकिस्तान में कराची के मालिर जेल से 2 जून की रात को 216 कैदी फरार हो गए थे। अब इस जेल के हेड कॉन्स्टेबल राशिद चिंगारी के फरार होने की…
 06 June 2025
रूस ने बीती रात यूक्रेन की राजधानी कीव और प्रमुख शहरों के ऊपर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अमेरिकी राष्ट्रपति…
 06 June 2025
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार से हटते ही इलॉन मस्क खुलकर उनका विरोध कर रहे हैं। गुरुवार रात को मस्क और ट्रम्प के बीच तीखी बहस हुई। बहस इतनी…
 06 June 2025
स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जहाज से गाजा की यात्रा पर निकली हैं। वे अपने साथ गाजा के लोगों के लिए दवा, अनाज, बच्चों के लिए दूध, डाइपर और वाटर…
 06 June 2025
सऊदी अरब में हज यात्रा का आज तीसरा दिन है। यह 4 से 9 जून तक चलेगी। अब तक 15 लाख से ज्यादा हज यात्री मक्का पहुंच चुके हैं। पिछले…
 05 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ यूक्रेन और ईरान के मुद्दे पर करीब 75 मिनट फोन पर बात की। ट्रम्प ने की इसकी जानकारी…
 05 June 2025
ब्रिटिश न्यूज चैनल बीबीसी ने गाजा से जुड़ी रिपोर्ट को हटाने के व्हाइट हाउस के दावे को गलत बताया है।व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लीविट ने दावा किया था…
 05 June 2025
पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांत में अहमदिया मुस्लिमों को ईद मनाने से रोकने के लिए जबरदस्ती हलफनामें भरवाए जा रहे हैं। पंजाब में तो अहमदियों को चेतावनी दी गई…
 05 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 12 देशों के लोगों के अमेरिका आने पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका की…
Advertisement