धान खरीद की सरकारी प्रक्रिया अगल साल 29 फरवरी तक चलेगी। जो किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य अपना धान बेचना चाहते हैा उन्हें पहले खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड नंबर की जरूरत पड़ेगी। किसानों को भूमि विवरण के साथ ही खतौनी/खाता संख्या, प्लाट/खसरा संख्या, भूमि का रकबा (हेक्टेयर में) एवं फसल (धान/अन्य) का रकबा (हेक्टेयर में) दर्ज करना होगा। अगर ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो किसान टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा किसान मित्र (UP KISAN MITRA) मोबाइल ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरू, किसान जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ : एक नवंबर से पूरे उत्तर प्रदेश में सरकारी धान की खरीद शुरू हो गई है। खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने बताया कि अबतक पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, झांसी मंडल व लखनऊ मंडल के तीन जिलों (हरदोई, खीरी और सीतापुर) में एक अक्टूबर से धान की खरीद चल रही है। वहीं रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ के साथ अयोध्या मंडल के जिलों में भी 20 अक्टूबर से खरीद शुरू करवा दी गई थी। अब एक नवंबर से पूर्वी यूपी के गोरखपुर, देवीपाटन, आजमगढ़, विंध्याचल, वाराणसी, चित्रकूट, बस्ती, प्रयागराज और कानपुर मंडलों में भी धान की खरीद शुरू होगी। अब तक क्रय केंद्रों के जरिए 10,912 किसानों से 68,016 टन धान खरीदा जा चुका है जबकि, पिछले साल इस अवधि में 4,346 किसानों से 28,226 टन धान की खरीद हुई थी।











