साउथ सुपरस्टार राम चरण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण साउथ फिल्मों के उन सितारों में से हैं, जिन पर अपने पिता का स्टारडम हावी नहीं हुआ और उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
फिल्म RRR से राम चरण ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। उन पर फिल्माया गए गाने नाटू नाटू ने 2023 में ऑस्कर जीता था।
RRR में काम करने के लिए उन्हें डायरेक्टर एसएस राजामौली ने 45 करोड़ रु. फीस दी थी। मगर अपनी अगली फिल्म 'गेम चेंजर' के लिए रामचरण 100 करोड़ फीस चार्ज कर रहे हैं।
वैसे, रामचरण की गिनती साउथ के सुपरस्टार्स में होती है, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की एक ही फिल्म की है। राम चरण क्यों रहे बॉलीवुड से दूर और कैसे बने वो साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार।











