भारत और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाना ही हमारा उद्देश्य है - स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि

भारत और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाना ही हमारा उद्देश्य है - स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि
सनातन धर्म संगठन एवं अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एबराज आचार्य के नेतृत्व एवं सनातन धर्म व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर चौधरी के नेतृत्व में नेपाल के विराट नगर राम धूनी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरे विश्व के साधु - संतों एवं सनातनियों को एक मंच पर लाकर नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए सनातनियों का विशाल जन सभा का आयोजन किया गया। विराट नगर से कलश शोभा यात्रा 10 किलो मीटर पैदल चलकर रामधुनी पहुंचा। सनातन धर्म व्यवस्थापन समिति, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच तथा चार संस्थाओं ने मिलकर विशाल कार्यक्रम किया जहां 20 हजार से ऊपर लोग एकत्रित थे। नेपाल वासियों में नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने की जो उमंग और उत्साह देखना को मिला वह नेपाल की धरती विराट नगर में देखा गया। हजारों जन समुदाय की उपस्तिथि में आयोजक समिती ने भारत के सन्त स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ( सूरज ब्रम्हे ) को अंतर्राष्ट्रीय सन्त सम्मान से सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। आयोजन में प्रमुख वक्ता के रूप में भारत से अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ( सूरज ब्रम्हे ) अपने दर्जनों साथियों के साथ विराट नगर पहुंच कर नेपाल में भारत का नेतृत्व करते हुवे अपने उद्बबोधन में कहा कि भारत और नेपाल का रोटी - बेटी सम्बन्ध शदियों से चला आ रहा है। नेपाल को त्रेता युग में मिथिला के नाम से जाना जाता था। मिथिला के राजा जनक की पुत्री माता सीता जी का विवाह अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र भगवान श्री राम के साथ हुआ था। साथ ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था जो नेपाल में है। भगवान बुद्ध सत्य की खोज में निकल गए थे उन्हें सत्य का साक्षात्कार भारत के गया में हुआ था। आपने कहा कि भारत और नेपाल का सम्बन्ध त्रेता युग से ही चला आ रहा है। नेपाल अखण्ड भारत का एक हिस्सा है ये कहा जाए कि दोनों सगे भाई की तरह हैं । स्वामी स्वदेशानन्द ने कहा कि पूरे विश्व में नेपाल ही एक ऐसा देश है जिसे कभी किसी देश ने गुलाम नही बनाया। पूरे विश्व में नेपाल ही एक ऐसा देश है जहां सनातनियों का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। हम भारत और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य ही है कि हिन्दू बाहुल्य देशों को हिन्दू राष्ट्र बनाकर अखण्ड भारत का निर्माण करना है। हम पूरे विश्व के सनातनियों को एक मंच पर लाकर भारत और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। सभा को नेपाल के पूर्व वन मंत्री एवं वर्तमान सांसद शंकर भंडारी, सांसद किरण शाह, पूर्व सांसद हरिचरण शाह, मध्यप्रदेश के तेली घानी बोर्ड के अध्यक्ष रवि किरण साहू, नगर पालिका , अध्यक्ष, सनातन धर्म समिती के अध्यक्ष चंद्रेश्वर चौधरी, चंद्रेश्वर चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एबराज आचार्य, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अंग्रेज़ सिंह, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती रूपा शाह के अलावा दर्जनों मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। भारत से स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज के साथ जाने वाले नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय सचिव दिलीप भगत, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा , पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अंग्रेज सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती रूपा शाह आदि दर्जनों पदाधिकारी नेपाल पहुंच कर अपनी उपस्थिति देकर भारत और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए अपनी आवाज को बुलन्द किया।
Advertisement