Select Date:

ब्लिंकन के सामने 'वन चाइना' की रट, उधर ब्रिटेन ने ताइवान पर दबाई चीन की कमजोर नस, तिलमिला उठा ड्रैगन!

Updated on 19-06-2023 07:50 PM
बीजिंग : अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को बीजिंग में बैठकें शुरू कीं। वह पांच साल में चीन का दौरा करने वाले पहले शीर्ष अमेरिकी राजनयिक हैं। बढ़ते द्विपक्षीय तनाव को कम करने के उद्देश्य से बीजिंग पहुंचे ब्लिंकन ने रविवार को ताइवान और यूक्रेन युद्ध सहित कई मुद्दों पर अपने चीनी समकक्ष किन गांग के साथ व्यापक बातचीत की। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच विवादों की लंबी सूची है। अमेरिका के हवाई क्षेत्र में चीन का कथित जासूसी गुब्बारा नजर आने के बाद फरवरी में ब्लिंकन ने अपनी चीन की यात्रा रद्द कर दी थी।

चीन के विदेश मंत्री किन गांग ने इमारत के अंदर की बजाय बीजिंग के दियोयुताई स्टेट गेस्टहाउस के मैदान में दरवाजे पर ब्लिंकन और उनके समूह का स्वागत किया। दोनों ने ताइवान से लेकर व्यापार पर स्पष्ट बातचीत की और अपनी वार्ता को वॉशिंगटन में एक बैठक के साथ आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। डिनर के साथ करीब साढ़े पांच घंटे तक चली मीटिंग के बाद बोलते हुए अमेरिका और चीनी मंत्रियों ने स्थिर संबंधों पर जोर दिया। लेकिन चीन स्पष्ट किया कि वह ताइवान को सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा और सबसे बड़ा जोखिम मानता है।

चीन की पुरानी 'वन चाइना' रट

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि ब्लिंकन ने किन गांग के साथ अपनी बातचीत में 'गलत धारणा और गलत अनुमान के जोखिम को कम करने की आवश्यकता' पर जोर दिया। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, किन ने ब्लिंकन से कहा कि ताइवान का मुद्दा चीन के मूल हितों का केंद्र है। यह चीन-अमेरिका संबंधों में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है और सबसे बड़ा जोखिम है।' 'वन चाइना पॉलिसी' के तहत चीन ताइवान पर अपना दावा करता है और उसे मेनलैंड चाइना में मिलाने की कसम खा चुका है।

ब्रिटेन ने दबाई चीन की कमजोर नस

दूसरी ओर लंदन में चीनी दूतावास ने रविवार को ब्रिटेन के सिक्योरिटी मिनिस्टर टॉम तुगेंदत और ताइवान के डिजिटल मंत्री के बीच हुई बैठक की निंदा की। चीन ने इसे अंतरराष्ट्रीय संबंधों का उल्लंघन बताया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने शुक्रवार को बताया कि तुगेंदत ने बुधवार को ब्रिटेन की यात्रा पर आए ताइवान के डिजिटल मामलों के मंत्री ऑड्रे टैंग से मुलाकात की थी। एक सूत्र ने कहा कि उन्होंने आपसी सुरक्षा हितों पर चर्चा की। चीन ताइवान के मंत्रियों की विदेशी यात्राओं और पश्चिमी नेताओं के ताइवान दौरे का कड़ा विरोध करता रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
 30 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से…
 30 April 2025
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात…
 30 April 2025
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बयान से हटाने के लिए दबाव बनाया था।…
 30 April 2025
कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन रहेंगे। आम चुनाव में उनकी पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। ये 172 सीटों के बहुमत के आंकड़े…
Advertisement