'टॉक्सिक' स्टार यश को लोकल मॉल में घूमते देख क्रेजी फैंस चिल्लाने लगे 'रॉकी भाई, रॉकी भाई', वीडियो हुआ वायरल

'टॉक्सिक' स्टार यश को लोकल मॉल में घूमते देख क्रेजी फैंस चिल्लाने लगे 'रॉकी भाई, रॉकी भाई', वीडियो हुआ वायरल
KGF स्टार यश के लिए फैंस के बीच इस कदर क्रेज रहता है कि वो उनकी एक झलक पाने को भी बेताब हो जाते हैं। पर सोचो क्या हो, जब यश खुद ही और अचानक ही आकर आपके सामने खड़े हो जाएं, या फिर किसी मॉल में आप उनसे टकरा जाएं? यकीनन, आप खुशी के मारे पागल हो जाएंगे। कुछ ऐसा ही हाल तब देखने को मिला, जब यश बेंगलुरु के एक लोकल मॉल में अचानक ही पहुंच गए। फैंस उन्हें अपने बीच देख क्रेजी हो गए और 'रॉकी भाई, रॉकी भाई' चिल्लाने लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यश मॉल में ऐसे ही घूमने पहुंचे थे, और किसी को अंदाजा भी नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है। यश को लोकल मॉल में देखते ही फैंस की भारी भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। वो एक्टर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेताब हो गए और

यश को देख फैंस ने लुटाया प्यार- फुल जोश रॉकी भाई


यश ने भी फैंस को निराश नहीं किया। एक्टर ने फैंस की ओर हाथ हिलाकर स्माइल करते हुए उनका अभिवादन किया। एक फैन ने वीडियो शेयर कर X पर लिखा है, 'बेंगलुरु के मॉल ऑफ एशिया में रॉकी भाई, नए एड के लिए तैयार हो जाइए।' एक अन्य फैन ने कमेंट किया, 'फुल जोश रॉकी भाई, सिर्फ नाम ही काफी है।' एक और फैन ने लिखा, 'नाम है यश, गजब है जलवा।'

'टॉक्सिक' और 'रामायण' में नजर आएंगे यश


प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो यश अब फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगे, जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है। इस में यश के साथ साई पल्लवी और अक्षय ओबेरॉय हैं। यह 2025 में रिलीज होगी। वहीं, साई पल्लवी, यश के साथ 'रामायण' में भी होंगी। जहां 'रामायण' में साई पल्लवी देवी सीता के रोल में होंगी, वहीं यश लंकापति रावण के रोल में भी दिखाई देंगे।
Advertisement