शनिवार को तब्‍बू, करीना और कृति की Crew देखने उमड़े दर्शक, The Goat Life हिंदी में पस्‍त

शनिवार को तब्‍बू, करीना और कृति की Crew देखने उमड़े दर्शक, The Goat Life हिंदी में पस्‍त
तब्‍बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की 'क्रू' दूसरे दिन शनिवार को भी दर्शकों को रिझाने में कामयाब रही है। राजेश कृष्‍णन के डायरेक्‍शन में बनी इस हाइस्‍ट-कॉमेडी फिल्‍म ने दो दिनों में करीब 19 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। शुक्रवार को जहां इस फिल्‍म को गुड फ्राइडे की छुट्टी का फायदा मिला, वहीं शनिवार को भी दर्शकों ने फिल्‍म को अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स दिया है। दूसरी ओर, पृथ्‍वीराज सुकुमारन की सर्वाइवल-ड्रामा 'आडुजीवितम- द गोट लाइफ' जमकर मिल रही तारीफ के बावजूद कमाई के मामले में 'क्रू' से पिछड़ रही है। हालांकि, इसकी एक वजह यह भी है कि दोनों फिल्‍मों का जॉनर बिल्‍कुल अलग-अलग है।

तीन दिग्‍गज हसीनाओं से सजी 'क्रू' तीन एयरहोस्‍टेस की कहानी है। तब्‍बू, करीना कपूर और कृति सेनन के साथ ही फिल्‍म फिल्‍म में कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ का कैमियो भी है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन देश में 9.25 करोड़ कमाने वाली इस फिल्‍म ने दूसरे दिन 9.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह दो दिनों में फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 18.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
Advertisement