इसके साथ ही ट्रंप ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि युद्ध को समाप्त करने के लिए बनाए गए ढांचे के तहत ईरान और ओमान मिलकर इस जलडमरूमध्य से होने वाली जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करेंगे।
वॉइट हाउस में कैबिनेट की तनावपूर्ण बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, "यह जलडमरूमध्य सभी के लिए खुला रहेगा।" उन्होंने आगे कहा, "यह अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र है और ओमान को भी बाकी देशों की तरह ही पेश आना होगा, वरना हम उन्हें उड़ा देंगे। वे इस बात को समझते हैं और वे ठीक रहेंगे।"
अमेरिका का सहयोगी है ओमान
ट्रंप की बयानबाजी ने कइयों को हैरान कर दिया है, क्योंकि ओमान, अमेरिका के सबसे करीबी और पुराने खाड़ी सहयोगियों में से एक रहा है। इसने अमेरिका और ईरान के बीच एक शांत मध्यस्थ की भूमिका निभाई है।
समाचार एजेंसी ने वॉइट हाउस से इस टिप्पणी के बारे में पूछा कि क्या ट्रंप से बोलने में कोई गलती हुई थी और क्या उनका इशारा ओमान की जगह ईरान की तरफ था। वॉइट हाउस ने तत्काल इस पर जवाब नहीं दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बाद में ओमान के बारे में ट्रंप की टिप्पणियों का एक क्लिप और ट्रांसक्रिप्ट पोस्ट किया, जिसमें कोई स्पष्टीकरण या सुधार नहीं था।ईरान और अमेरिका के बीच तनाव खत्म करने को लेकर चल रही बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य केंद्र में रहा है। ईरान ने संकेत दिया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य में एक नई स्थिति बनाना चाहता है, जिसके तहत वह गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा और उस कमाई को ओमान के साथ बांटेगा।
अमेरिका का सहयोगी है ओमान
ट्रंप की बयानबाजी ने कइयों को हैरान कर दिया है, क्योंकि ओमान, अमेरिका के सबसे करीबी और पुराने खाड़ी सहयोगियों में से एक रहा है। इसने अमेरिका और ईरान के बीच एक शांत मध्यस्थ की भूमिका निभाई है।समाचार एजेंसी ने वॉइट हाउस से इस टिप्पणी के बारे में पूछा कि क्या ट्रंप से बोलने में कोई गलती हुई थी और क्या उनका इशारा ओमान की जगह ईरान की तरफ था। वॉइट हाउस ने तत्काल इस पर जवाब नहीं दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बाद में ओमान के बारे में ट्रंप की टिप्पणियों का एक क्लिप और ट्रांसक्रिप्ट पोस्ट किया, जिसमें कोई स्पष्टीकरण या सुधार नहीं था।ईरान और अमेरिका के बीच तनाव खत्म करने को लेकर चल रही बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य केंद्र में रहा है। ईरान ने संकेत दिया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य में एक नई स्थिति बनाना चाहता है, जिसके तहत वह गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा और उस कमाई को ओमान के साथ बांटेगा।











