डोनाल्ड ट्रंप ने 28 फरवरी को इजरायल के साथ मिलकर हवाई हमले शुरू करने के फैसले का बचाव करते हुए तर्क दिया कि इसके आर्थिक परिणाम भविष्य के बुरे नतीजों को देखते हुए मामूली हैं। युद्ध के बाजार पर प्रभाव को उन्होंने इसकी एक बहुत छोटी कीमत बताया है। ट्रंप ने कहा कि शेयर बाजार को गिरने से रोकने के लिए उन्हें परमाणु हमला करने का मौका नहीं दिया जा सकता था।
'परमाणु युद्ध शुरू होता और तीसरे वर्ल्ड वॉर में बदल जाता', डोनाल्ड ट्रंप ने बताया क्यों छेड़ा ईरान से युद्ध
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध छेड़ने के फैसले का बचाव किया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर हमला ना करने का नतीजा भविष्य में तीसरे विश्व युद्ध या परमाणु हमले के तौर पर निकल सकता था। ट्रंप को कथित तौर पर ईरान के खाड़ी देशों में जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बारे में पहले ही बताया था। इसके बाद भी उन्होंने ईरान युद्ध में जाने का फैसला किया।
डोनाल्ड ट्रंप ने 28 फरवरी को इजरायल के साथ मिलकर हवाई हमले शुरू करने के फैसले का बचाव करते हुए तर्क दिया कि इसके आर्थिक परिणाम भविष्य के बुरे नतीजों को देखते हुए मामूली हैं। युद्ध के बाजार पर प्रभाव को उन्होंने इसकी एक बहुत छोटी कीमत बताया है। ट्रंप ने कहा कि शेयर बाजार को गिरने से रोकने के लिए उन्हें परमाणु हमला करने का मौका नहीं दिया जा सकता था।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि कतर, सऊदी अरब, यूएई, बहरीन और कुवैत पर ईरान के जवाबी हमले अप्रत्याशित थे। अमेरिका को ईरान से इसकी उम्मीद नहीं थी, इसने हमे चौंकाया। रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारी और खुफिया जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि डोनाल्ड ट्रंप को पहले ही यह जानकारी दी गई थी कि तेहरान की ओर से खाड़ी में अमेरिका के सहयोगी देशों पर जवाबी हमला हो सकता है।