अब घर बैठे देख सकेंगे शाहरुख खान की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म, कहां और कैसे, जानिए सबकुछ

अब घर बैठे देख सकेंगे शाहरुख खान की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म, कहां और कैसे, जानिए सबकुछ
शाहरुख खान की साल 2023 में आई दूसरी फिल्म 'जवान' ने तहलका मचाया। बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा और 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। 7 सितंबर को सिनेमाघरों में हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई ये मूवी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। अब ये किस दिन और किस प्लेटफॉर्म पर उतारी जाएगी, आइए वो बता देते हैं।

शाहरुख खान ने 2018 के बाद सीधे 2023 में फैन्स के बीच वापसी की थी। पहले वह जनवरी में 'पठान' लेकर बॉक्स ऑफिस पर आए थे और उससे सबको हैरत में डाल दिया था। फिर 'जवान' से उन्होंने एक बार फिर से बॉस ऑफिस को हिला डाला। 1150 करोड़ का कलेक्शन कर उन्होंने अपना ही रेकॉर्ड तोड़ दिया। अब वो ओटीटी पर भी धमाल मचाने आ रहे हैं।

'जवान' नेटफ्लिक्स पर आ रही है?

2 नवंबर को शाहरुख खान अपना हैप्पी बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। इसी मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज की जाएगी। नेटफ्लिक्स ने इस ब्लॉकबस्टर के लिए डिजिटल राइट्स को सिक्योर्ड कर लिए हैं। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के नए-नए अवतार देखने को मिले हैं। उन्होंने जबरदस्त एक्शन सीन्स किए हैं। एक्टिंग के लिए भी खूब वाहवाही लूटी है।

'जवान' की कास्ट

बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने कुछ दिन पहले से ही शाहरुख खान के जन्मदिन को लेकर काउंटडाउन शुरू कर दिया था। ऐसे में फैन्स कयास लगा रहें कि Jawan यहीं पर आने ही वाली है। इसमें शाहरुख खान के अलावा, नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, संजय दत्त, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा जैसे बड़े कलाकार हैं।

Advertisement