'अब फोन में बस नाम है...', शेफाली जरीवाला के निधन पर हिंदुस्तानी भाऊ का रो-रोकर बुरा हाल, मां के भी छलके आंसू

'अब फोन में बस नाम है...', शेफाली जरीवाला के निधन पर हिंदुस्तानी भाऊ का रो-रोकर बुरा हाल, मां के भी छलके आंसू
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला हर साल हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक को राखी बांधती थीं लेकिन इस साल से उनकी कलाई सूनी रहेगी। एक्ट्रेस के निधन पर भाऊ का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका वीडियो सामने आया है, जहां वह कूपर अस्पताल के बाहर नजर आए हैं। मीडिया ने उन्हें घेर लिया और उनसे 'कांटा लगा गर्ल' के बारे में सवाल करने लगे तो उनका गला भर आया। आंखों से आंसू छलक उठे और धीमी आवाज में जो कहा, वो सुन हर किसी का कलेजा पसीज गया।

हिंदुस्तानी भाऊ और शेफाली जरीवाला की मुलाकात 'बिग बॉस सीजन 13' में हुई थी। इन दोनों के बीच वहां इतना मजबूत रिश्ता बन गया था कि शो के बाद भी वह साथ थे। एक-दूसरे के टच में थे। हर साल एक्ट्रेस के घर पर वह आते और राखी बंधवाते थे। लेकिन अब एक्ट्रेस के निधन के बाद वह बुरी तरह टूट गए हैं। वह आखिरी दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां एक्ट्रेस का शव रखा गया है। लेकिन गेट पर ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया।
Advertisement