Hema Malini ने जूम से बात करते हुए बताया कि अभी तक उन्होंने उस सीन को नहीं देखा है, जिसमें धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने एक-दूसरे को किस किया है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि लोगों को फिल्म बहुत पसंद आएगी और वो धरम जी के लिए बहुत खुश हैं, क्योंकि उन्हें हर समय कैमरे के सामने रहना पसंद है।
धर्मेंद्र ने कही थी ये बात
इससे पहले धर्मेंद्र ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि ये तो उनके दाएं हाथ का खेल है। अगर मौका मिलता है तो वो छक्का मार देते हैं।शबाना आजमी का भी रिएक्शन
शबाना आजमी ने भी कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि इस लिप किस सीन के बारे में इतनी चर्चा होगी। जब स्क्रीन पर ये सीन आया तो लोग हंसने लगे और चीयर करने लगे। उन्होंने ये भी कहा कि कई को-एक्टर्स को किस किया है, इस तरह के सीन की शूटिंग करना कोई इश्यू नहीं है। फिर उन्होंने कहा, 'धर्मेंद्र की तरह हैंडसम को कौन किस नहीं करना चाहेगा।'