अब चाय-पान से लेकर इस काम के लिए हो रहा है डिजिटल पेमेंट, जानिए रिपोर्ट किस ओर इशारा कर रही है
नई दिल्ली: पीएम मोदी का डिजिटल इंडिया (Digital India) का सपना साकार होता दिख रहा है। तभी तो आज की तारीख में देश के छोटे शहरों के लोग खरीदारी करते समय 65% लेनदेन डिजिटल मोड में कर रहे हैं। वहीं शहरों में की बात करें तो वहां यह आंकड़ा 75% तक पहुंच गया है। यदि ऑनलाइन खरीदारी की बात करें तो इस प्लेटफार्म पर खरीदारी करने वाले 90% लोग डिजिटल पेमेंट करना पसंद कर रहे हैं। यह जानकारी कियर्नी इंडिया और आमेजन पे इंडिया (Kearney India and Amazon Pay India) की एक रिपोर्ट से मिली है।











