जापान ने मिसाइल परीक्षण की जानकारी दी
जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा कि उसे उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण का पता चला है। जापान के तटरक्षक ने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान तथा उत्तर प्रशांत महासागरों के बीच जलक्षेत्र में जलपोतों को आगाह किया है कि समुद्र में गिरने वाली वस्तुओं से बचें। जलपोतों या विमानों को किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैनिकों ने बृहस्पतिवार को कोरिया के अति सुरक्षा वाले सीमा क्षेत्र में गोला-बारूद के साथ बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास किया था। प्रक्षेपण से करीब 30 मिनट पहले उत्तर कोरिया की सेना ने जवाबी कार्रवाई का संकल्प जताया था, लेकिन इसका ब्योरा नहीं दिया था। उसने दक्षिण कोरिया की कार्रवाई को भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना कहा था। उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ''हमारी जवाबी कार्रवाई अपरिहार्य है।''
अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने किया अभ्यास