मिलिट्रीवॉच मैगजीन के मुताबिक, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी ने 20 अप्रैल को अपने लियाओनिंग एयरक्राफ्ट कैरियर को ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए तैनात किया। यह तैनाती जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स की उस कार्रवाई का जवाब है, जिसमें उसने 17 अप्रैल को अपने मुरासामे श्रेणी के विध्वंसक पोत जेएस इकाजुची को इस स्ट्रेट से गुजरने के लिए तैनात किया था।
होर्मुज के बाद ताइवान स्ट्रेट में बढ़ा तनाव, चीन ने उतारा अपना लियाओनिंग एयरक्राफ्ट कैरियर, जापान से ठनी
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस जलमार्ग से गुजरा है। चीन की ओर यह तैनाती जापान के एयरक्राफ्ट कैरियर के ताइवान स्ट्रेट से गुजरने के बाद हुई है। इससे जापान और चीन के बीच समुद्र में तनातनी बढ़ सकती है। दोनों देशों के रिश्ते पहले ही तनावपूपर्ण दौर में हैं। ताइवान स्ट्रेट में यह तनातनी ऐसे समय हो रही है, जब होर्मुज स्ट्रेट में ईरान और अमेरिका आमने-सामने हैं।
मिलिट्रीवॉच मैगजीन के मुताबिक, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी ने 20 अप्रैल को अपने लियाओनिंग एयरक्राफ्ट कैरियर को ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए तैनात किया। यह तैनाती जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स की उस कार्रवाई का जवाब है, जिसमें उसने 17 अप्रैल को अपने मुरासामे श्रेणी के विध्वंसक पोत जेएस इकाजुची को इस स्ट्रेट से गुजरने के लिए तैनात किया था।साल 2022 से अब तक लियाओनिंग और शैनडॉन्ग एयरक्राफ्ट कैरियर्स को कई बार अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करने के लिए तैनात किया गया है। लियाओनिंग, शैनडॉन्ग और चीन के सबसे नए एयरक्राफ्ट कैरियर फुजियान को अमेरिकी नौसेना के बाहर मौजूद दुनिया के सबसे सक्षम एयरक्राफ्ट कैरियर्स में गिना जाता है।