निक्की तंबोली को अभिषेक मल्हन ने कहा 'कुत्ता' तो भड़कीं, कर दी एक-दूसरे की छीछालेदर
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और वह टीम 'लुटेरे' को लीड कर रही हैं। निक्की शो में आते ही अभिषेक मल्हन से भड़क गई थीं और अब लेटेस्ट एपिसोड में भी उनके बीच गंदी लड़ाई देखने को मिली। अभिषेक मल्हन 'बैटलग्राउंड सीजन 2' में टीम 'दिल्ली डॉमिनेटर्स' को लीड कर रहे हैं। उन्होंने लड़ाई के दौरान निक्की को कुत्ता बोल दिया, जिस पर वह भड़क गईं और रो पड़ी।
निक्की तंबोली ने अभिषेक मल्हन की टीम को मारा ताना
दरअसल, खेसारी लाल यादव की टीम 'भोजपुरी भौकाल' के मैक्स और अभिषेक मल्हन की टीम से ऋषभ के बीच एक चैलेंज चल रहा था। उस टास्क के दौरान निक्की, मैक्स को चियर करती नदर आईं। ऋषभ हार गए, तो निक्की तंबोली ने अभिषेक मल्हन की टीम 'दिल्ली डॉमिनेटर्स' पर ताना मारते हुए कहा, 'साइबर ट्रंक पंचर हो गया है 'दिल्ली डॉमिनेटर्स' का।'अभिषेक ने निक्की को कहा 'कुत्ता' तो भड़कीं- औरत को बोलना सही?
यह सुनकर अभिषेक मल्हन ने जवाब दिया, 'कोई नहीं भाई, इधर-उधर से, जब रोड से निकलते हैं तो कुत्ते भौंकते हैं। सुना मत कर किसी की।' निक्की आपा खो देती हैं और बोलती हैं, 'किसी औरत को कुत्ता बोलना सही बात है?' अभिषेक कहते हैं, 'आपको कुत्ता बोलना बिल्कुल सही है।' निक्की रो पड़ती हैं और गुस्से में कहती हैं, 'तुम्हारे जैसे फुकरे इंसान बहुत सारे मेरे DMs में पड़े हैं। चल। बुहत इंटरनेट पर सिंपथी ले ली तुमने। अब यहां नहीं चलेगी। हार बर्दाश्त होती नहीं है तो मेंटॉर बनते क्यों हो।'
खूब हुई तू-तू-मैं-मैं, कर दी एक-दूसरे की छीछालेदर
इसके बाद अभिषेक नहीं रुके और निक्की तंबोली पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि निक्की में बिल्कुल भी दिमाग नहीं है, और वह कंटेस्टेंट्स का मनोबल बढ़ाने के बजाय गिरा रही हैं। अभिषेक ने यह भी कहा कि निक्की में नैतिक सम्मान की कमी है। अभिषेक मल्हन, निक्की तंबोली पर बरसते हुए बोले, 'मैं भी बेइज्जती कराके आया हूं, यहां भी बेइज्जती कराके जाओगे। ऊपर से नीचे तक पूरा ऐसा...' यह सुनकर निक्की बोलीं, 'बहुत सिंपथी ले ली तुमने, बहुत ले ली।' इसी पर अभिषेक मल्हन भड़क जाते हैं और निक्की से बोलते हैं, 'थोड़ा तमीज से बात करो मेरे सामने ठीक है। ये समझाना-समझाना मत करो मेरे सामने। बोलने की तमीज नहीं है। बोलने दे ऐसे बहुत आते हैं।'निक्की ने दी गाली! भड़के अभिषेक मल्हन
इस पर निक्की कुछ आपत्तिजनक बोलती हैं या गाली देती हैं जिसे बीप कर दिया गया। वह बोलीं, 'हां, हां तुम्हारे जैसे भी बहुत सारे **** आते हैं हमारे डीएम में फुकरे।' इस पर अभिषेक मल्हन भड़क जाते हैं, और बोलते हैं, 'बना भी किसने दिया इन्हें मेंटॉर? मैं ना बात भी उससे करता हूं, जो मेरे लेवल का हो।'
निक्की ने कसा तंज- पिछले सीजन भी पेले गए थे
बात फिर इतनी बढ़ गई थी कि अभिषेक 'बैटलग्राउंड सीजन 2' छोड़कर जाने लगे, तो निक्की ने तंज कसते हुए कहा, 'पिछले सीजन भी पेले गए थे, इस बार भी पेल देंगे।' खेसारी लाल यादव और बाकी मेंटॉर्स ने अभिषेक मल्हन को रोकने की कोशिश की, पर वह नहीं रुके।











