ढोलक बजाते निक, प्यार बरसातीं प्रियंका चोपड़ा... शादी के 6 साल बाद प्री-वेडिंग फंक्शन की 8 अनदेखी तस्वीरें छाईं
फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनके आलीशान घर को लेकर खूब खबरें आईं, जोकि उन्हें सीलन और फफूंद के कारण छोड़ना पड़ा। खैर। वो इन दिनों फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में कहीं निक जोनस ढोलक बजा रहे हैं तो कहीं प्रियंका के भाई जीजा के माथे पर तिलक लगा रहे हैं। प्रियंका पति पर प्यार बरसाती भी नजर आईं। आइये आपको दिखाते हैं झलकियां।











