31 अगस्त को शाहरुख खान की दोस्त और एक्ट्रेस Nayanthatra ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। इसी दौरान पर एटली के डायरेक्शन में बनी 'जवान' का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। इन तमाम चर्चाओं के बीच नयनतारा के चंद घंटों में 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए।
'जवान' की नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर आते ही बनाया रिकॉर्ड, 9 घंटे में 10 लाख के पार फॉलोअर्स
हाल में ही साउथ की मशहूर और टॉप एक्ट्रेस में शुमार अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। इंस्टाग्राम पर आते ही 9 घंटे के अंदर इस एक्ट्रेस के 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। ऐसे में हर कोई हक्का बक्का रह गया। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान की 'जवान' में लीड एक्ट्रेस नयनतारा हैं। जिन्होंने 31 अगस्त को ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है।
तेजी से फॉलोअर्स पाने वाली एक्ट्रेस बन गईं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा ने इसी के साथ एक रिकॉर्ड भी बना लिया है। वह तेजी से मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। इससे पहले किसी भी अदाकारा के इतने ज्यादा इतने कम समय में फॉलोअर्स नहीं हुए थे।
कटरीना कैफ को 24 घंटे का करना पड़ा था इंतजार
जब कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था तो उन्हें एक मिलियन फॉलोअर्स के लिए 24 घंटे का इंतजार करना पड़ा था। जबकि नयनतारा के 24 घंटे में ये आंकड़ा 1.4 मिलियन का हो चुका है। एक्ट्रेस ने पहला पोस्ट ही अपनी फिल्म Jawan से जुड़ा डाला था। उन्होंने सबसे पहले जवान का ट्रेलर शेयर किया था। इसके बाद उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों के साथ तस्वीर शेयर की थी।
नयनतारा की जवान
'जवान' एक्ट्रेस नयनतारा ने तमिल और तेलुगू इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। वह ऐसी अदाकारा भी हैं जिन्हें लेडी सुपरस्टार का दर्जा मिला है। वह अब हिंदी जगत में शाहरुख खान के अपोजिट जवान में काम कर रही हैं। जिसे एटली ने डायरेक्ट किया है। ये सिनेमाघरों में 7 सितंबर 2023 को रिलीज हो रही है। जहां विजय सेतुपति विलेन बने हैं।











