राज शमानी के साथ हाल ही में हुई बातचीत में जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी के एक पुराने और भावुक इंटरव्यू को याद किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में अपने संघर्षों के बारे में बात की थी। जाह्नवी ने कहा, 'मैंने उनका वो सफर देखा है। जब वह जीवित थीं, तब लोग उनके प्रति दयालु नहीं थे। उन्हें घर तोड़ने वाली और न जाने क्या-क्या कहा जाता था। इन सब बातों का उन पर गहरा असर पड़ा और उन्हें बुरा लगा, लेकिन इतिहास गुजर चुके लोगों के प्रति दयालु होता है।'
'मां को घर तोड़ने वाली कहा गया', श्रीदेवी पर लांछन से टूट गई थीं जान्हवी कपूर, कहा- वो दर्द आज भी है
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने खुलकर बताया है कि उनकी मां श्रीदेवी के निधन ने उनके जीवन पर कितना गहरा असर डाला है। उन्होंने याद किया कि श्रीदेवी को अक्सर घर तोड़ने वाली कहा जाता था, लेकिन वह अपने बच्चों को हर तरह की नकारात्मकता से बचाती थीं और उन्हें अपने संघर्षों के बारे में नहीं बताती थीं। जाह्नवी कपूर ने यह भी बताया कि वह अपनी मां पर कितनी निर्भर थीं और श्रीदेवी के निधन के बाद उन्होंने अपने पिता बोनी कपूर को भी खो दिया।